---Advertisement---

इटारसी पूरे संभाग का सांस्कृतिक केंद्र है : यादव

By
On:
Follow Us

इटारसी। संभागीय उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग जेपी यादव ने यहां के एक म्युजिक स्टुडियो से अपने गीतों का एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसका फेसबुक लाइव भी चला। प्यार दीवाना होता है शीर्षक से किशोर कुमार के दस प्रेम गीतों की फेसबुक के माध्यम से लाईव प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इटारसी शहर पूरे संभाग का सांस्कृतिक केंद्र है। यहां आए दिन अनेक सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम होते रहते हैं, यह देख कर बड़ा अच्छा लगता है। मंैने अपने गीतों की मंच से और लाइव प्रोग्राम के माध्यम से इसी शहर से कई बार प्रस्तुति दी है। यहीं पर मेरे पहले काव्य संग्रह चलो इंद्रधनुष हो जाएं का विमोचन हुआ था, जिसकी तेरह सौ प्रतियां पाठकों के हाथों में पहुंच चुकी हैं। दूसरा काव्य संग्रह भी अगस्त तक प्रकशित होगा।

श्री यादव के इस लाइव कार्यक्रम को फेसबुक पर सैकड़ों की संख्या में देश और प्रदेश के अनेक भागों से दर्शकों ने देखा और सराहा। किशोर कुमार के बारे में श्री यादव ने कहा कि किशोर कुमार एक हरफनमौला व्यक्तित्व थे जिन्हें अपनी गायकी के लिए 8 बार फिल्मफेयर अवार्ड मिला तथा 25 गीत फिल्म फेयर अवार्ड के नामांकित हुए।

संचालन करते हुए चंद्रेश मालवीय ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर जेपी यादव एक अच्छे अधिकारी, अच्छे इंसान के साथ साथ बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। ये गायक, कवि, मोटिवेशनल स्पीकर, क्रिकेट और टेबल टेनिस के खिलाड़ी हैं। इन्होंने अपनी अनेक गतिविधियों के माध्यम से जनजाति क्षेत्र में शिक्षा में नवाचार किये। खेल सांस्कृतिक साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से अनेक लोगों को प्रेरित कर पुन: मंच प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में श्री यादव ने म्यूजिक स्टूडियो के डायरेक्टर मनोज सिंह राठौर और कार्यक्रम में उपस्थित अनुराग दीवान को अपनी अनुपम कृति चलो इंद्रधनुष हो जाएं की प्रति भेंट की।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
Noble Computer Services, Computer Courses
Royal Trinity

Leave a Comment

error: Content is protected !!