---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

इटारसी-कटनी-इटारसी पैसेंजर श्रीधाम स्टेशन पर खत्म यहीं से चलेगी

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के जबलपुर शहर में दमोह नाका-रानीताल चौक-मदनमहल चौक पर एलिवेटेड कोरिडोर (फ्लाईओवर) के निर्माण कार्य के चलते 29 सितंबर 2024 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली गाड़ी संख्या 06619/06620 इटारसी-कटनी-इटारसी पैसेंजर को श्रीधाम स्टेशन पर ही खत्म करने और यहीं से प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, जिससे यह गाड़ी श्रीधाम-कटनी-श्रीधाम स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।

गाड़ी निरस्तीकरण की तिथियों में परिवर्तन

दक्षिण मध्य रेल के विजयवाड़ा-काजीपेट-बल्लारशाह खंड में वारंगल, काजीपेट और हसनपर्थी रोड स्टेशनों के बीच चार रेल लाइनों के नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 16032 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से अब परिवर्तित 24 सितंबर 2024, 01 अक्टूबर 2024, एवं 04 अक्टूबर 2024 को निरस्त रहेगी जिसे पूर्व में अन्य तिथियों में निरस्त अधिसूचित किया था।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.