इटारसी। नगर पालिका परिषद इटारसी ने शहर की युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास करते हुए, वर्धमान ग्रुप, बुधनी के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया है। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने इस पहल को शहर की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
रोजगार मेला उन अविवाहित युवतियों के लिए सुनहरा अवसर है जो रोजगार की तलाश में हैं, विशेषकर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता वाली छात्राओं के लिए। शिविर 18 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक ऑडिटोरियम, गांधी मैदान के सामने, इटारसी में लगेगा। युवतियों को न्यूनतम 5वीं पास और आयु सीमा 18 से 26 वर्ष अनिवार्य है। अप्रेटिसशिप के दौरान शुरुआती वेतन 12,125 रुपए प्रतिमाह मिलेगा।
चयनित युवतियों को पहले 3 माह की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें स्थायी नियुक्ति प्रदान की जाएगी। कंपनी द्वारा बस और हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। नगर पालिका ने सभी पात्र युवतियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।








