अनेक संगठनों ने किया महिलाओं का सम्मान

अनेक संगठनों ने किया महिलाओं का सम्मान

इटारसी। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अनेक संगठनों, राजनीतिक दलों ने नारी शक्ति का सम्मान किया। कांग्रेस ने लघु व्यापार करने वालीं महिलाओं को उनकी रोड किनारे स्थित दुकान पर पहुंचकर सम्मानित किया तो रेलवे यूनियन ने साथी महिला कर्मचारियों का सम्मान किया। स्कूल में महिला शिक्षकों का सम्मान किया गया।

कांग्रेस ने महिला दुकानदारों का किया सम्मान

मजदूर कांग्रेस संघ ने आजीविका चलाने के लिए आय के साधन जुटाकर छोटे-छोटे कामकाज करने वाली उन महिलाओं को सम्मानित किया जो रोड किनारे बैठकर सब्जी, फल आदि बेचती हैं। चिकमंगलूर चौराहा से सब्जी मंडी तक महिला दुकानदारों शकुन बाई, सावित्रीबाई, अंगूरी बी, रब्बू बी, शाहजहां बी, राम बाई, परवीन बी, छोटी बाई, पुष्पा कहार ,जरीना बी, क्षमा बिंडोले, सिया बाई, अनवरी बी, सरजू बाई, प्रेम बाई, रंजना बाई, विमला बाई, साकेया रवि, गुलाबी बाई का सम्मान किया। इस दौरान कुमारी अंकिता पाराशर का भी पुष्पगुच्छ से सम्मान किया। इस अवसर पर अवध पाण्डेय प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव, कन्हैयालाल बामने जिलाध्यक्ष कांग्रेस मजदूर संघ, जयप्रकाश अग्रवाल व्यापारी संघ, अर्जुन भोला जिला कांग्रेस महासचिव, वरिष्ठ कांग्रेसी शेख रमजान, वरिष्ठ लच्छू राजवंशी, राहुल दुबे जिला कांग्रेस कमेटी सचिव, दीपक धर सेवादल नगर अध्यक्ष मयंक मिश्रा युवा इंका नेता, अनूप गांचले जिला उपाध्यक्ष झोपड झुग्गी प्रकोष्ठ,शैलेंद्र कुशवाहा विधानसभा अध्यक्ष झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, संजय विंडोले जिला महामंत्री मजदूर संघ, रामशंकर बिंडोले जिला उपाध्यक्ष, सौरभ दमाड़े आदि उपस्थित रहे।

जीपीएस में मनाया महिला दिवस

GPS 1

जीनियस प्लानेट सीनियर सैकेंडरी स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का सम्मान मैनेजमेंट ने किया। संस्था की डायरेक्ट श्रीमती मनीता सिद्दीकी ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला दिवस की सार्थकता तभी सही सिद्ध होगी, जब प्रत्येक महिला दूसरी महिला का सम्मान दिल से करेंगी। स्कूल संचालक मो. जाफर सिद्दीकी और प्राचार्य विशाल शुक्ला ने भी सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। स्कूल की समस्त शिक्षिकाओं को प्रतीक चिन्ह के रूप में एक-एक पौधा दिया और उन्हें शपथ दिलाई गई कि वह इस पौधे के रख रखाव का पूरा ध्यान रखेंगी।

महिला रेल कर्मियों का सम्मान

WCREU

पश्चिम मध्य रेलवे एम्पलाइज यूनियन मुख्य शाखा इटारसी में केके शुक्ला के नेतृत्व में लोको फोरमैन आरएस तिवारी, प्रदीप मालवीय, दीपक कुमार एवं इंजीनियरिंग शाखा के सचिव एमके अग्रवाल की मौदजूगी में महिलाओं रेल कर्मियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गिफ्ट प्रदान किया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का सम्मान

Shikshak Sangh

शिक्षक कल्याण संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला सरदार पटेल पुरा पुरानी इटारसी में शिक्षिका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया।  मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व डीईओ चंद्रप्रभा ठाकुर, विशेष अतिथि उषा कश्यप उपस्थित थीं। अध्यक्षता संगठन के संयोजक राजकुमार दुबे ने की। स्वागत उद्बोधन जिला अध्यक्ष सुरेश चिमानिया ने दिया। सम्मान कार्यक्रम में नाबालिग से दुराचार करने वाले सौतेले पिता को उम्रकैद की सजा दिलवाने में बहादुरी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुरानी इटारसी के वार्ड 3 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला द्विवेदी को पुष्प गुच्छ एवं उपहार सामग्री भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित 20 शिक्षिकाओं/समाज सेवी/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं को सम्मानित किया। संचालन राम चरण नामदेव ने एवं आभार सुषमा शर्मा ने जताया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!