आरएसएस के पथ संचलन पर बरसाए गुलाब के फूल

इटारसी। विजया दशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन का आयोजन आज किया गया था। गांधी मैदान से प्रारंभ पथ संचलन विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा और वापस गांधी मैदानी में संपन्न हुआ। पथ संचलन प्रारंभ होने से पूर्व यहां एक बौद्धिक सत्र का आयोजन भी किया गया। स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण गांधी स्टेडियम में हुआ। यहां कतारबद्ध बैठे स्वयसेवकों का बौद्धिक हुआ। इस बौद्धिक में राष्ट्र की रक्षा, स्वाभिमान और एकता पर बल दिया गया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरदा से आए वरिष्ठ स्वयं सेवक धन्नालाल दोगने ने अपने अनुभव की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को कहा कि जीवन में सत्य, श्रम और समर्पण के पथ पर जो भी चलता है, वह पीछे मुड़कर नहीं देखता है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना आतंकवाद पर भी अपनी बात कही। वहीं दूसरी ओर राष्ट्र के विकास के लिए तन-मन-धन न्यौछावर करने को कहा। मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक पवन अग्रवाल भी मौजूद थे।
बौद्धिक उद्बोधन के बाद पथ संचलन प्रारंभ हुआ जो गांधी स्टेडियम से रेस्टहाउस, जनता टाकीज से होते हुए पंचवटी चौराहा से श्रीदुर्गा नवग्रह मंदिर परिसर पहुंचा। यहां पर मंदिर समिति ने इंदौर से बुलाए तीन क्विंटल गुलाब की पंखुरियों से पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की। कुमारी छवि डोनी भारत माता के रूप में विराजित थी। आतिशबाजी भी की गई। श्री दुर्गा नवग्रह मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद पगारे, कोषाध्यक्ष दीपक जैन सहित मधुसूदन शास्त्री, अतुल मिश्रा, पीयूष पांडेय, सुनील दुबे, देवेन्द्र पटैल, सेंकी चुटीले, प्रवीण अग्रवाल, विजय विश्वकर्मा, वीरेन्द्र पगारे, विजय मालवीय, संजय जायसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की। दुर्गा नवग्रह मंदिर से पथ संचलन पंजाबी मोहल्ला होते हुए सूरजगंज चौराहे पहुंचा। वहां पर नगरपालिका अध्यक्ष सुधा राजेन्द्र अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता कल्पेश अग्रवाल एवं उपस्थित दर्जनों लोगों ने पथ संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन सूरजगंज बांस डिपो से सब्जी मंडी होकर, तालाब मोहल्ला, सराफा बाजार, जयस्तंभ होते हुए गांधी स्टेडियम में संपन्न हुआ।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!