कांग्रेस सेवादल ने जलाया नपा का पुतला

इटारसी। मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के नेतृत्व में नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में जयस्तंभ चौक पर पुतला दहन किया गया। नगर के कांग्रेसियों ने मिलकर नगरपालिका मुर्दाबाद तथा विधायक मुर्दाबाद के नारे भी लगाये।
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव गजानन तिवारी ने कहा कि भाजपा के लोग झूठा आडंबर कर नगर पालिका में भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे हैं तथा उन लोगों के बचाव में पुलिस पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। खुद की कलाई खुलते नजर आ रही तो बौखलाहट में अनर्गल बयान से भी बाज नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी के घोटाले और भ्रष्टाचार के मामले में विधायक प्रतिनिधि कल्पेश अग्रवाल सहित ठेकेदार अक्षत अग्रवाल और निलंबित एआरआई संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ एफआईआर होने के चलते भाजपाइयों ने एसपी ऑफिस जाकर प्रदर्शन किया और एसपी को ज्ञापन देकर कहा कि पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के कहने पर यह झूठा प्रकरण दर्ज कराया है। वहीं कांग्रेसी नेताओं का भी आरोप है कि भाजपा के शासनकाल में भाजपा की नगर पालिका में कई भ्रष्टाचार के मामले न्यायालय में विचाराधीन है।
इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बामने, संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार उपाध्याय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, नगर महामंत्री पिंकी शर्मा, मयूर जायसवाल, शेष मेहरा, अमोल उपाध्याय, कन्हैया गोस्वामी, संजय दुबे, अजय मिश्रा, अशोक साकल्ले, राकेश चंदेल, गुंटू वर्मा, राहुल दुबे, सम्राट तिवारी, विक्रमादित्य तिवारी, गुफरान अंसारी, पक्कू भाई, नवल पटेल, सागर भैरुआ, अजय अहिरवार सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!