गांधी मैदान में ही लगेगा गन्ना बाजार, विरोध करेंगे हॉकी खिलाड़ी

इटारसी।खेल मैदान सिर्फ खेल के लिए जैसी मांगों को देखते हुए इस वर्ष नगर पालिका ने इसके विकल्प की तलाश की थी। बाजार में ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए नगर पालिका ने फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान में बाजार लगाने के लिए बातचीत की थी, लेकिन फ्रेंन्ड्स स्कूल में कोई वैवाहिक समारोह होने के कारण यह मैदान दो दिन के लिए उपलब्ध नहीं हो सका। आज से ही गन्ने वालों की ट्रालियां आना प्रारंभ हो गयी है, अत: नगर पालिका ने इस वर्ष और गांधी मैदान में ही गन्ना बाजार लगाने का निर्णय लिया है, अगले वर्ष से इसके विकल्प पर विचार किया जाएगा।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला ने बताया कि हमने प्रयास किए थे। हालांकि इस वर्ष फ्रेन्ड्स स्कूल मैदान उपलब्ध नहीं हो सका है। आगामी वर्ष में और भी कुछ विकल्प पर विचार करेंगे। आचार संहिता के चलते फिलहाल जल्दबाजी में किसी प्रकार का निर्णय नहीं लिया जा सकता है। मामले में एसडीएम से भी चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में गन्ना बाजार लगने से होने वाले कचरे को नगर पालिका साफ कराएगी चाहे इसमें कितना भी वक्त लगे।

विरोध करेंगे हॉकी खिलाड़ी
नगर पालिका द्वारा मैदान में गन्ना बाजार लगाने के विरोध में हॉकी खिलाड़ी, कोच कन्हैया गुरयानी के नेतृत्व में मेजर ध्यानचंद चौराहे पर हॉकी की प्रैक्टिस करेंगे।
गौरतलब है कि हॉकी खिलाडियों ने गन्ना बाजार से होने वाली गंदगी के कारण यह बाजार गाँधी मैदान की जगह अन्य वैकल्पिक स्थानों पर लगाने की मांग नगर पालिका से की थी। इन खिलाडियों का कहना था की यहाँ होने वाली अधिकतर कार्यक्रमों के बाद हम अपने खेल के मैदान को बड़ी मेहनत से साफ़ करते हैं फिर उसमें प्रैक्टिस करते हैं। गन्ना बाजार मांग के बावजूद नपा ने गाँधी मैदान मैं ही लगा दिया है। हॉकी खिलाडी इसी बात का विरोध कर रहें हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!