ज्योति बा फुले की जयंती मनायी

इटारसी। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालवीयगंज में सावित्री बाई ज्योति बा फुले की जयंती शनिवार, 3 जनवरी को नारी उत्थान दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मुकेश शुक्ला ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के संयोजक शैलेष गौर ने बताया कि सावित्री बाई फुले को महिला शिक्षा शाखा का जनक माना जाता है। लता पटेल ने वर्तमान समय में नारी की दशा और दिशा पर अपने विचार प्रकट किए। मुख्य प्रवक्ता आरती परदेसी ने समाज में व्याप्त कुरितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी जागृति और उत्थान आज के समय में बहुत आवश्यक है। संचालन राजकुमार पटेरिया ने एवं आभार प्रदर्शन योगेश शुक्ला ने किया।

it132020 1शिक्षकों को सम्मान किया
देश की पहली साक्षर महिला शिक्षिका नारी मुक्त आंदोलन एवं सत्यशोधक समाज की संस्थापक सावित्री बाई फुले की जयंती पर आज महादलित परिसंघ की प्रदेश अध्यक्ष राधा मैना की उपस्थिति में रानी अवंति बाई विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में सावित्री ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सावित्री बाई के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुरूआत की गई। इसके बाद समस्त शिक्षकों का शाल, श्रीफल एवं फूल माला पहना कर सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल संचालक प्रताप वर्मा, डॉ. प्रभा वर्मा, विनोद लोंगरे, कन्हैया लाल बामने, मनोज पटेल, प्रेमजी, शशि वर्मा, उमा मलिक, गीता अहिरवार, दीपा मैना सहित महादलित परिसंघ के सदस्य मौजूद थे।
प्रदेश अध्यक्ष राधा मैना ने सावित्री ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की पहली साक्षर महिला एवं पहली प्रधान शिक्षिका, पहली महिला अध्यापिका, नारी मुक्ति आंदोलन की पहली समाजसेविका, सतीप्रथा, बालविवाह, विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियों के विरूद्ध अपने पति के साथ मिलकर काम किया। संचालन प्रताप वर्मा एवं आभार शशि वर्मा ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!