झमाझम बारिश ने मौसम बनाया सुहावना

इटारसी। दोपहर बाद मौसम की पहली झमाझम बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह से आसमान पर बादलों की मौजूदगी ने बारिश की संभावना बनाकर रखी थी और दोपहर बार बादल घने होकर घनघोर बरसे। लगभग आधा घंटे बड़ी बूंदों के साथ लगातार पानी बरसने से मौसम खुशनुमा हो गया और उमस तथा गर्मी से राहत मिली।
शहर में सुबह से बादलों की उपस्थिति ने उमस का माहौल बनाकर लोगों को बेहाल कर दिया, लेकिन शाम में मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। सुबह से ही मौसम उमस भरा रहा। बढ़ती उमस के चलते सुबह से ही बारिश की उम्मीदें लगाई जाने लगी। दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। हवा ने मौसम को सुहावना बना दिया। बारिश का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। बच्चों ने घरों की छतों पर खूब मौज-मस्ती की। बारिश होने के बाद शाम पांच बजे अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर से लगातार आसमान पर बादल छाए रहे और हवाओं के झौंकों से मौसम रूमानी बन गया था।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!