प्रदेश स्तरीय सामूहिक विवाह: तेरह जोड़े बंधे विवाह बंधन में

इटारसी। कुचबंदिया समाज इटारसी द्वारा बुधवार को सामाजिक सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। समाज द्वारा पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश भर के सामाजिक युवक-युवतियों का हिंदु रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़े मंदिर से गाजों बाजों के साथ दूल्हों की भव्य बारात निकालकर हुआ। मुख्य कार्यक्रम फ्रेन्डस स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां 13 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम जीवन भर साथ रहने की कसम खायी।
कुचबंदिया समाज समिति द्वारा पहली बार शहर में प्रदेश स्तर का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत द्वारकाधीश बड़े मंदिर से दूल्हों की भव्य बारात निकालकर की गयी, जिसमें हजारों की संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बारात कार्यक्रम स्थल फ्रेंडस स्कूल परिसर पहुंची। यहां सभी दूल्हों सहित बारातियों का वधु पक्ष द्वारा द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद हजारों लोगों की उपस्थिति में मंच पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। समारोह में प्रदेशभर से आये 13 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह कराया गया। समिति द्वारा सभी नव दंपत्तियों को ग्रहस्थी का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डा. सीतासरन शर्मा, वनमंत्री गौरीशंकर शेजवार, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिशंकर जैसवाल, नपाध्यक्ष सुधा राजेंद्र अग्रवाल, नपा उपाध्यक्ष अरूण चौधरी, कल्पेश अग्रवाल, पीयूष शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने शिरकत की और सभी नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!