ब्लेक बैचेस लगाया, नीतियों का किया विरोध

ब्लेक बैचेस लगाया, नीतियों का किया विरोध

इटारसी। आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों को ब्लेक बैचेस लगाकर व कार्यकर्ताओं ने मानव श्रंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इसी के साथ वर्तमान नॉन कोर/प्राइवेटाइजेशन जैसे मुद्दों पर आंदोलन किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष सुनील चिंचलकर ने बताया कि इस मौके पर यूनियन अध्यक्ष उमाशंकर चौधरी, उपाध्यक्ष दिगंबर नागलवाड़े, महामंत्री अमित वाजपेयी, गोविंद राय, जगन्नाथ यादव, सुरेश सुरंगे, धर्मेन्द्र यादव, देवेन्द्र चौधरी, अनिल कुमार, बृजराज, राजेंद्र प्रत्येकी, सुभाष, विपुल निनामा, मुकेश कराडिय़ा जोधराज, केदार प्रजापति, पवन सुमन कमलेश व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!