भाराकां के स्थापना दिवस पर निकाला सद्भावना मार्च

इटारसी। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी देश की सबसे पुराने राजनैतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस इटारसी में नगर कांग्रेस के नेतृत्व में मनाया गया। सुबह 11:30 बजे गांधी स्टेडियम में सभी कांग्रेसी एकत्र हुए जहां कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन, जिला ब्लॉक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, कांग्रेस आईटी विभाग, यंग बिग्रेड सेवादल, महिला सेवादल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, अनुसूचित वर्ग कांग्रेस, अनुसूचित जनजाति वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी कांग्रेस, विधि विभाग, कामगार कांग्रेस, विचार विभाग, इंटक, कांग्रेस विचारधारा से जुड़े समस्त संगठनों के पदाधिकारियों ने बैंड बाजों के साथ सद्भावना व शांति मार्च निकाला।
कांग्रेस के मार्च का शहर के प्रमुख चौराहों पर व्यापारियों व नागरिकों ने स्वागत किया व पुष्प वर्षा की।
मार्च का नेतृत्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर ने किया। महिलाएं सबसे आगे व युवा साथी मध्य में सभी वरिष्ठ जन हाथों में तिरंगा ध्वज लिए पीछे पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे। सद्भावना मार्च गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक चौराहा,भारत टाकीज, कमला नेहरू पार्क, सराफा बाजार, नीमवाड़ा, बजाजी लाइन, तुलसी चौक, जयस्तंभ चौक, आरएमएस चौराहा होते हुए गांधी प्रतिमा पर पहुंचा जहां पर सभी वरिष्ठों व कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सामूहिक राष्ट्रगान तथा भारत माता की आरती की गई। भारत माता की जय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिंदाबाद, कौमी एकता के नारे के जयघोष के बाद मिष्ठान वितरण किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!