युवा शक्ति ने किया झंडावंदन, पथ संचलन किया

युवा शक्ति ने किया झंडावंदन, पथ संचलन किया

इटारसी। गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय महापर्व युवा शक्ति द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पहली लाइन स्थित युवा शक्ति कार्यालय में भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा झंडावंदन किया गया एवं राष्ट्र गान के पश्चात् तिरंगे झंडे को सलामी दी गयी। तत्पश्चात भाजपा जिला उपाध्यक्ष सन्देश पुरोहित,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी,भारत भूषण गांधी एवं युवा शक्ति के संयोजक कुलदीप रावत द्वारा युवा शक्ति के समस्त कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस का महत्त्व बताते हुए भारतीय संविधान के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए भारत की आन-बान-शान को बढ़ाने में एवं पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया। झंडावंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष अनुराग सिंह ठाकुर, भाजपा के वरिष्ट भाजपा नेता धनपाल पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सन्देश पुरोहित, पूर्व पार्षद शिवकिशोर रावत, भाजपा पूर्व नगर महामंत्री राजेन्द्र तोमर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, भारत भूषण गांधी,भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री उमेश पटेल,भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजय खंडेलवाल,जमना मेहतो,रूपचंद्र अहिरवार कृष्णकांत सोनार प्रदीप राठौर,सुभाष मालवीय,पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर,कुलदीप रावत,दीपक वर्मा, गोलू मालवीय, सौरभ सोलंकी, प्रकाश दुबे, जवाहर राजपूत, धर्मेश सोलंकी, राहुल पटेल,बिक्कू ठाकुर, प्रदीप रैकवार, मनोज मालवीय, रितेश सोनी, कृष्णकांत शर्मा, हेमंत वर्मा, राहुल कुशवाह, योगेश झालिया, फरहान खान, लक्की गौर, मोनू गौर, शाश्वत जैन, सुनील कुशवाहा,आलोक चौधरी, मयंक महतो, गोविंद मेहतो, साजन सोनी, खुशीलाल साहू, रजत राजपूत, भुवनेश पटेल, सोनू जैन,प्रशांत मनवारे,जयेश बागड़,दीपक सिंह,विपिन गौर,शैलेश योना,गोपाल राव मराठा आदि युवा शक्ति के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद यज्ञदत्त गौर एवं आभार प्रदर्शन सौरभ सोलंकी द्वारा किया गया।

it28120 8
सड़कों पर पथ संचलन किया
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आनन्द पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया गया। सुबह पहले स्कूल के बच्चों ने मालवीयगंज की प्रमुख सड़कों पर पथ संचलन किया। उल्लेखनीय है कि गत चार सालों से निरन्तर होने वाली ये परेड और स्कूल बैंड पूरे क्षेत्र के लिए एक प्रमुख आकर्षण होता है।
परेड के बाद श्री सुनील कुमार सचान के मुख्य आतिथ्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें नृत्य और नाटिका के माध्यम से देशप्रेम के जज़्बे को दिखाने का प्रयास था। छोटे बच्चों ने सामूहिक रूप से देशभक्ति की कविताएं बोलीं। कार्यक्रम में पेरेंट्स और आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे जिन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। अपने उद्बोधन में स्कूल डायरेक्टर विजयपाल मनवानी ने कहा कि हमें निरंतर कुछ नया, कुछ अच्छा करते रहना चाहिए। भाग्य के भरोसे या किसी और की नकल करने से हम आगे नहीं बढ़ सकते। मुख्य अतिथि श्री सचान जी ने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण हुआ। गत 12 जनवरी को आयोजित आनन्द मेले में जो सेल्फी में से चुने गए टॉप फाइव एंट्रीज को पुरस्कृत किया गया और इसी मेले में बच्चों ने विज्ञान मॉडल में से हर क्लास से 3-3 बेस्ट मॉडल बनाने वाले छात्र छात्राएं मेडल से सम्मानित किए गए। मुख्य अतिथि सचान को बाबूजी सच्चानन्द जी, अनिल झा एवं विजयपाल मनवानी जी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यकम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल अमिताभ बैस ने आभार प्रकट किया।
it28120 1

भारतमाता की महाआरती
हिन्दू जागरण मंच द्वारा नगर अध्यक्ष ज्ञानेश ताम्रकार द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम बीसारोडा में भारतमाता की महा आरती का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात जिला बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें नगर अध्यक्ष ज्ञानेश ताम्रकार, नगर उपाध्यक्ष शुभम राजपाल, नगर महामंत्री कृष्णकांत, जिला महामंत्री प्रमोद पुरविया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!