संविधान दिवस पर ली उद्देशिका की शपथ

इटारसी। भारतीय संविधान के स्थापना समारोह में सरकारी दफ्तरों, शैक्षणिक संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने संविधान उद्देशिका की शपथ ली। रेलवे स्टेशन, रेलवे स्कूल, सरकारी कालेज के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संविधान के उद्देश्यों पर अमल करते हुए देश की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को पश्चिम मध्य रेल्वे भोपाल मंडल के इटारसी जंक्शन में स्टेशन के कार्यालय में भारत का संविधान उद्देशिका की शपथ भोपाल से पधारे सहायक कार्मिक अधिकारी एमएस यादव ने दिलायी। इस अवसर पर स्टेशन प्रबंधक आरएस चौहान, मुख्य कल्याण निरीक्षक एनएस बिष्ट, अशोक दुबे, केके लोहिया, आशीष परदेसी, सीटीआई दीपक जेम्स सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
it261119 4

उद्देशिका का वाचन किया
पश्चिम मध्य रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यूयार्ड इटारसी में 70 वॉ संविधान स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 12 वीं की छात्रा खुशी दमाड़े ने संविधान दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए तथा संविधान उद्देशिका का वाचन संजय देशमुख पीजीटी ने विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के समक्ष किया गया।
it261119 5
लोकतंत्र का ऐतिहासिक दिन
शासकीय कन्या महाविद्यालय में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ एवं प्राचार्य के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के सभागार में संविधान दिवस मना। प्राचार्य डॉ. कुमकुम जैन ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर प्राध्यापक एवं छात्राओं को शपथ दिलाई और संविधान दिवस को लोकतंत्र का ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक मूल्यों को संरक्षित करना जरूरी है। डॉ. आरएस मेहरा ने संविधान के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संविधान का निर्माण, मौलिक अधिकार और कर्तव्यों एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्व का विस्तार से उल्लेख किया। छात्रा रूपाली चौहान ने मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व के महत्व बताए। इस अवसर पर डॉ. श्रीराम निवारिया, डॉ. आरएस मेहरा, हरप्रीत रंधावा, डॉ. संजय आर्य, डॉ. पुनीत सक्सेना, शिरीष परसाई, हेमंत गोहिया, पुष्पा दवंडे, प्रियंका भट्ट, सुषमा चौरसिया, कामधेनु पटोदिया, सोनम शर्मा, महेन्द्रिका मालवीय और छात्राएं उपस्थित थी।

it261119 6
भगत सिंह नगर में शपथ
बंसकार धानुक समाज के तत्वावधान में 26 नवम्बर को भगत सिंह नगर नाला मोहल्ला में संविधान दिवस पर शपथ ली गई। समाज के सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर सामाजिक सदस्य प्रमोद पुरविया, पप्पू कुरेले, अरविंद बुडाना, विक्की ढोलेकर, हरीश कुरेले, सुधीर मौर्य, दीपक मोरे, आकाश, विराज ढोलेकर,मौसमी खरे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!