सद्भावना रैली ने किया कांग्रेस में उर्जा का संचार

इटारसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 132 वे स्थापना दिवस पर आज पार्टी द्वारा निकाली गई रैली से कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार हुआ है। बड़े दिनों बाद कांग्रेस ने किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। आज बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इससे पहले चुनावी अभियान के अलावा इस तरह के आयोजनों में संख्या की दृष्टि से इतने कार्यकर्ता नहीं जुटते थे।
आज सुबह गांधी मैदान से देशभक्ति के नारों के साथ कांग्रेस की रैली प्रारंभ हुई। मैदान से बैंड की धुन पर मार्चपास्ट करते हुए कांग्रेसी मेजर ध्यानचंद चौराह, भारत टॉकीज, संस्कृत महाविद्यालय, सराफा बाजार, नीमबाड़ा होते हुए जयस्तंभ चौक, रेस्ट हाउस चौराह से होते हुए वापस गांधी मैदान के पास महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुई। यहां कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां भारत माता की आरती भी उतारी गई। इससे पूर्व सद्भावना रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। वंदे मातरम गायन के साथ रैली का समापन हुआ।
रैली में पार्टी जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई, पूर्व मंडी अध्यक्ष रमेश बामने, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, अशोक जैन, राजकुमार उपाध्याय केलू, अर्जुन भोला, हनी गोठी, पारस जैन, शेष मेहरा सेवादल अध्यक्ष, इरशाद अहमद सिद्दीकी सहित नगर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, भाराछासं, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग, विधि एवं मानव अधिकार विभाग, आईटी सेल एवं समस्त कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!