सवा सौ मरीजों के दर्द का उपचार किया

इटारसी। वर्धमान कालेज के सभागृह में शिक्षा के सामाजिक सरोकार के अंतर्गत एक नि:शुल्क दर्द निवारण कैम्प का आयोजन किया। शुभारंभ वर्धमान ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंध निर्देशक प्रशांत जैन के स्वागत उद्बोधन तथा पेनसिया पेन क्लीनिक भोपाल के दर्द विषेषज्ञ डॉ. अंशुल तारण ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया।
श्री जैन ने कहा कि जिस प्रकार समाज में बीमारियां एवं उनके मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसे देखते हुए इस प्रकार के सेवा प्रयास सराहनीय है। युवा समाज के दर्द को समझें और इसी प्रकार के प्रयास करते रहे। दर्द निवारण शिविर में लगभग 125 मरीजों के विभिन्न प्रकार के दर्द एवं तकलीफों का निवारण किया। दर्द निवारण विशेषज्ञ डॉ. अंशुल तारण ने बताया कि शारीरिक क्रिया कलापों में कभी अनियमित दिनचर्या तथा मौसम में ठंडक बढऩे से शरीर में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। यदि मौसम से बचाव करते हुए खानपान को संतुलित कर शारीरिक व्यायाम पर ध्यान दिया जाए तो इन तकलीफों से बचा जा सकता है। मरीजों को घर कर सकने वाली एक्सरसाइज भी बताई। स्वागत प्राचार्य डॉ. पवन पाटिल ने तथा आभार आयोजन समिति विद्यार्थी यश चौधरी एवं अजय वर्धन ने माना। संचालन छात्र जयंत बलेचानी तथा प्राची तिवारी ने किया। इस दौरान निराली कोरी, मानसी, दिशा, सृष्टि, यश चौधरी, बैठक व्यवस्था में आशीर्वाद गुप्ता, श्रेया भदौरिया, पंजीयन समिति में सावन मेहता, अंशुल दुबे, अर्चना, दर्शना पटेल, पायल मेहतो, अंशु टंडन आदि विद्याथियों की सहभागिता प्रमुख रही।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!