
अग्रवाल मप्र उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष मनोनीत
इटारसी। मप्र उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ में मेडिकल व्यावसायी रवि अग्रवाल को इटारसी तहसील अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मप्र कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ अजय चौरडिय़ा ने जिलाध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल की सहमति से श्री अग्रवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेंद्र शर्मा, कांग्रेस खेल खिलाड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामशंकर सोनकर उपस्थित थे।