राधा मैना प्रिया को अंबेडकर समता अवार्ड

राधा मैना प्रिया को अंबेडकर समता अवार्ड

इटारसी। राष्ट्रीय समता साहित्य अकादमी यवतमाल मुंबई (Rashtriya Samta Sahitya Akademi Yavatmal Mumbai) द्वारा आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह (Literary Award Ceremony) में इटारसी (Itarsi) नगर की कवियत्री राधा मैना प्रिया को डॉ. भीमराव अम्बेडकर समता अवार्ड (Dr. Bhimrao Ambedkar Samta Award) से सम्मानित किया गया है।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एस टांडेकर एवं प्रदेश अध्यक्ष सी एम धूलिया गुना मध्यप्रदेश द्वारा इटारसी नगर की कवियत्री, गायिका, लेखिका राधा मैना प्रिया का चयन किया था। 28 मई शनिवार को मुम्बई (Mumbai) में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में श्रीमती मैना को डॉ. भीमराव अंबेडकर समता अवार्ड से सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र की विभिन्न साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थाओं के सदस्य वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुशवाहा, गजलकार सतीश शमी, गीतकार गुलाब भूमरकर, तरुण तिवारी तरु, मदन बड़कुर तन्हाई, विनय चौरे, राजेश दुबे, ब्रजमोहन सिंह सोलंकी, सौरभ दुबे, राजेश व्यास, रामवल्लभ गुप्त, सुनील जनोरिया, सागर भावसार, एसआर धोटे, मनोरमा पांडे मना ने हर्ष व्यक्त किया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!