अपील: श्रीराम मंदिर निर्माण राशि जाए राहत कोष में 

अपील: श्रीराम मंदिर निर्माण राशि जाए राहत कोष में 

इटारसी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े और स्वयं सेवक विजय अग्रवाल ने कहा है कि श्रीराम मंदिर निर्माण कार्य के लिए एकत्र राशि को कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालात से निबटने के लिए उपयोग की जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए राशि की कमी नहीं होगी, स्वयंसेवक जो राशि कम पड़ेगी मिलकर वापस कर देंगे। लेकिन, अभी कोरोना की रोकथाम के लिए इसका उपयोग किया जाये।
अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर हर जगह हालात गंभीर है।  उन्होंने शहर के युवाओं से घरों से बाहर न निकले की अपील की। उन्होंने कहा कि कोविड न फैले इसकी जिम्मेदारी युवाओं को उठानी है। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि (Shri ramjanma bhumi) के लिए जो निधि समर्पण अभियान के दौरान राशि एकत्र की गई थी। वह करीबन 4 हजार करोड़ है। लेकिन मंदिर निर्माण के लिए 15 से 17 करोड़ की आवश्यकता है, परंतु जनता ने तीन गुना ज्यादा राशि समर्पित की है। इसमें से 21 सौ करोड़ की राशि कोविड राहत कोष में चिकित्सा सेवाओं के लिए जमा कराई जाए। हम रामभक्त यह वादा करते हैं कि मंदिर निर्माण के समय हम सभी मिलकर यह राशि आपको वापस कर देंगे।

 

 

 

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!