इटारसी में कांग्रेस सदस्यता अभियान गतिमान

इटारसी में कांग्रेस सदस्यता अभियान गतिमान

इटारसी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) के निर्देशानुसार कांग्रेस (Congress) का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत इटारसी नगर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज वरिष्ठ शिक्षाविद पूर्व प्राचार्य डॉ. आरसी जैन (Dr. RC Jain) के सुपुत्र व्यवसायी विकास जैन ओसवाल (Vikas Jain Oswal) को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय (Rajkumar Kelu Upadhyay) व इटारसी नगर कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रभारी पूर्व पार्षद नीलेश मालोनिया (Nilesh Malonia) की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर श्री विकास जैन ने कहा कि मेरा परिवार पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व सुभाष यादव (Subhash Yadav) के समय से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन में सक्रियता से भूमिका में रहूंगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!