
कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान 26 फरवरी से
इटारसी। नगर कांग्रेस (Congress) कमेटी इटारसी की एक बैठक नगर कांग्रेस कार्यालय सूरजगंज में किया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर (Pankaj Rathor) ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर घर चलो घर-घर चलो जन जागरण अभियान के तहत 26 फरवरी दिन शनिवार को दोपहर 11 बजे से इटारसी नगर में प्रमुख बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान व रैली होगी जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्यप्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल (CP Mittal), नर्मदापुरम प्रभारी पूर्व विधायक सुनील जायसवाल (Sunil Jaiswal) एवं वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी शामिल होंगे।केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दे के विरोध में एवं कांग्रेस सरकार की उपलब्धि को लेकर जनसंपर्क व प्रदर्शन किया जायेगा। आज बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई और कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में सदस्यता अभियान व मतदाता सूची पर भी चर्चा हुई। रामशंकर सोनकर को कांग्रेस खेल खिलाड़ी विभाग का जिला अध्यक्ष् व संदेश मालोनिया को युवा कांग्रेस सोशल मिडिया विभाग का विधानसभा संयोजक नियुक्त होने पर पुष्पहार व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
बैठक में प्रमुख रुप से संभागीय प्रवक्ता अशोक जैन, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शेष मेहरा, प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता गुफरान अंसारी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस खेल विभाग रामशंकर सोनकर, अमोल उपाध्याय, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोल्डी बेस, जिला कांग्रेस सचिव राहुल दुबे, कांग्रेस अनुसूचित विभाग अध्यक्ष सोनू बकोरिया, आई टी सेल नगर अध्यक्ष संजय वर्मा, सदस्यता प्रभारी नीलेश मालोनिया, सह प्रभारी गौरव साहू, प्रवीण गांधी, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक संदेश मालोनिया, नंदू शर्मा, श्याम गौर, दयाल लालवानी, दिन्नू मास्साब, नीरज राठौर, महेंद्र राय, प्रकाश चौधरी सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।