नहीं रहे फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे, अंत्येष्टि आज

नहीं रहे फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे, अंत्येष्टि आज

इटारसी। फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे ( jaiprakash chowkse )का निधन हो गया है। उनकी फिल्म (film) समीक्षा काफी पसंद की जाती थी। वे बॉलीवुड (bollywood) के कई नामी कलाकारों के काफी करीबी रहे हैं। श्री चौकसे ने पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। कुछ दिन पूर्व ही अंतिम आलेख लिखा था।83 वर्षीय श्री चौकसे के कई आलेख व फिल्म समीक्षा देश की प्रमुख फिल्म पत्रिकाओं व अखबारों में प्रकाशित हुईं हैं। उन्होंने आज सुबह सवा 8 बजे आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार इंदौर में होगा। देश के कई पाठक उनके लेखन के का काफी पसंद करते थे। सूत्रों ने बताया कि चौकसे की अंत्येष्टि आज शाम 5 बजे इंदौर (indore) में होगी। चौकसे के फिल्म जगत की कई हस्तियों से नजदीकी रिश्ते थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!