राम काव्य पाठ प्रतियोगिता में हर्षित वर्मा प्रथम

राम काव्य पाठ प्रतियोगिता में हर्षित वर्मा प्रथम

इटारसी। राष्ट्रीय कवि संगम, इटारसी जिला होशंगाबाद के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर, आर्य नगर, इटारसी में श्री राम काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्पेश अग्रवाल अध्यक्ष सरस्वती शिक्षा समिति, अभिषेक तिवारी उपाध्यक्ष सरस्वती शिक्षा समिति मुकेश सांडिल्य हास्य कवि हरदा, दर्शन तिवारी प्राचार्य प्रज्ञान स्कूल थे।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के 20 प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर हर्षित वर्मा, द्वितीय गार्गी शर्मा, तृतीय विजेता सिद्धना रहे। काव्य पाठ के निर्णायक ममता वाजपेयी, स्वर्णा छेनिया, राजकुमार पटेरिया, नर्मदा प्रसाद मालवीय थे। इस कार्यक्रम का संयोजन योगेश शुक्ला प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर आर्य नगर, सुनील वाजपेयी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम ने किया। संचालन आलोक शुक्ल अनूप और ब्रज मोहन सोलंकी ने किया। कवि सौरभ यादव सूर्य, सुनील भिलाला और विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!