प्रशांत अध्यक्ष, कन्हैया सर्वसम्मति से सचिव निर्वाचित

प्रशांत अध्यक्ष, कन्हैया सर्वसम्मति से सचिव निर्वाचित

हॉकी होशंगाबाद (Hockey Hoshangabad) के चुनाव सर्वसम्मति से हुए

पूर्व अध्यक्ष ने नये अध्यक्ष का नाम प्रस्तावित किया

इटारसी। हॉकी होशंगाबाद (इटारसी) के चुनाव आज रविवार को यहां ईश्वर रेस्टॉरेंट सभागार में वरिष्ठ खिलाड़ी और मार्गदर्शक एससी लाल के निर्देशन में सर्वसम्मति से हुए। अध्यक्ष पद पर वर्धमान ग्रुप के संचालक प्रशांत जैन गोल्डी (Prashant Jain) को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना और निवृतमान सचिव कन्हैया गुरयानी (Kanhaiya Guryani) सोनू को पुन: सचिव पद पर निर्वाचित किया। अध्यक्ष प्रशांत जैन के नाम का प्रस्ताव निवृतमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह तोमर ने किया, जिसका समर्थन वरिष्ठ खिलाड़ी और एमपीएचए के ज्वाइंट सेक्रेट्री दीपक जेम्स ने प्रस्ताव का समर्थन किया। इसी तरह कन्हैया गुरयानी के नाम पर सर्वसहमति बनी। कोषाध्यक्ष पर पद सर्वजीत सिंह सैनी (Sarvjeet Singh Saini) का नाम सर्वसम्मति से तय किया गया। संगठन के अन्य पदों पर अध्यक्ष श्री जैन वरिष्ठ खिलाडिय़ों से सहमति के बाद नियुक्ति करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी एससी लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि बड़े प्रयासों के बाद जिला संगठन की इमारत मजबूत हुई है। इसके पीछे बड़ा बलिदान और मेहनत है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष दिवंगत सुरेश दुबे, पूर्व सचिव दिवंगत टीटू भाटिया और सदन सिंह वर्मा को याद करके कहा कि उनकी बनायी नींव पर यह मजबूत इमारत बुलंद हो सकी है और आज हॉकी संघ से बहुत लोग जुड़ रहे हैं। पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र तोमर (Rajendra Tomar) ने भी तीनों दिवंगत पदाधिकारियों को याद करके कहा कि आज हम हॉकी संघ के इस भरेपूरे परिवार में है तो इसके पीछे इन खिलाडिय़ों और पदाधिकारियों के त्याग के कारण ही हैं। चुनाव से पूर्व उदीयमान खिलाड़ी सदफ और आयशा ने वरिष्ठ खिलाडिय़ों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। संचालन पूर्व महिला खिलाड़ी विधि पचौरी ने किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रशांत जैन ने अपने पहले उद्बोधन में कहा कि वे एजुकेशन की फील्ड से आये हैं। लेकिन, स्कूल में भी खेल का एक पार्ट होता है और उनको खेलों का अनुभव है। उन्होंने कहा कि समाज में खिलाडिय़ों का जो सम्मान होता है, उसे कोई नहीं ले सकता है। देश में सेना के बाद दूसरी पंक्ति में खिलाडिय़ों का ही नंबर आता है। एक खिलाड़ी के निधन पर दुनिया शोक मनाती है, ऐसा केवल खेल में ही होता है। उन्होंने डिएगो मेराडोना का उदाहरण दिया। श्री जैन ने आश्वस्त किया कि वरिष्ठ खिलाडिय़ों के मार्गदर्शन में हम हॉकी को बुलंदियों पर लेकर जाएंगे और यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलें यह प्रयास करेंगे ताकि खिलाड़ी खुद को तैयार कर सकें। मो. जाफर सिद्दीकी ने अपने पिताजी का उदाहरण देते हुए कहा कि समर्पण उनसे सीखने को मिला और सेवा वर्तमान में मैदान पर भविष्य के खिलाड़ी तैयार कर रहे वरिष्ठों से सीखने को मिल रही है। आज गांधी मैदान पर एक सैंकड़ा से अधिक किशोर-किशोरी हॉकी सीखने आ रहे हैं तो उसके पीछे वरिष्ठ खिलाडिय़ों की मेहनत, लगत और सेवा भाव ही है।
इस अवसर पर हॉकी होशंगाबाद के सदस्य अरुण राबर्ट, जयराज सिंह भानू, सुनील बतरा, शेख नियाज, शफीक कुरैशी, साजिद मलिक, शिरीष कोठारी, हरप्रीत सिंघ छाबड़ा, दीपसिंह ठाकुर, मो. इदरीश, रविन्द्र जोशी, कुलभूषण मिश्रा, रिंकू भाटिया, मयंक जेम्स, गोलू भाटिया, राजू हरदुआ, रीतश श्रीवास, हिमांशु बाबू अग्रवाल, अमजद गोलंदाज, अरविंद बस्तवार, रवि हरदुआ, आरिफ खान, मनीष कोलते, निकिता राज, नितिन राज, अजय अल्वर्ट, राजेश पंडित, निशांत अगस्टीन, सर्वप्रीत सिंघ भाटिया, अजय बतरा, आशीष शर्मा सहित हॉकी होशंगाबाद के अनेक सदस्य मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!