हॉकी खिलाड़ी कल निकालेंगे प्रभातफेरी

हॉकी खिलाड़ी कल निकालेंगे प्रभातफेरी

इटारसी। ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज। इस थीम पर शनिवार को हॉकी (Hockey) होशंगाबाद के पदाधिकारी और फीडर सेंटर (Feeder center) के बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे। प्रभातफेरी (Prahatpheri) सुबह गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौक पहुंचेगी और यहां से वापस गांधी मैदान में ही समापन होगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ‘फिट इंडियाÓ (Fit India) कार्यक्रम के अंतर्गत इस कारोना काल में देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए फिटनेस मंत्र दिया है, ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज। हॉकी होशंगाबाद के सचिव कन्हैया गुरयानी ने बताया कि शनिवार 5 दिसंबर को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश अनुसार यह प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी में जिला खेल विभाग से महेन्द्र पचलानिया आकर प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रभातफेरी में शहर के वरिष्ठ और युवा हॉकी खिलाडिय़ों के साथ हॉकी फीडर सेंटर के बच्चे भी शामिल होंगे।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!