जिला खो-खो संघ में खान अध्यक्ष, मालवीय सचिव बने

जिला खो-खो संघ में खान अध्यक्ष, मालवीय सचिव बने

इटारसी। होशंगाबाद जिला खो-खो संघ (district Kho-Kho Union) के चुनाव तवानगर में संपन्न हुए, जिसमें सभी क्लबों ने भाग लिया। चुनाव संपन्न कराने के लिए मध्य प्रदेश खो-खो संघ के कोषाध्यक्ष विनोद पोद्दार चुनाव प्रभारी थे। क्लबों के सदस्यों ने अध्यक्ष के रूप में बसारत खान, तवानगर को निर्विरोध चुन लिया। सचिव पद पर अश्वनी मालवीय, इटारसी चुने गये। खेल संगठन के कोषाध्यक्ष रवि हरदुआ इटारसी, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा पिपरिया, सह सचिव भीमराव कीरतपुर, सदस्य,गजेंद्र सिंह बाबई, नीलेश नामदेव सिवनी मालवा निर्विरोध चुने गये। इस मौके में एमपी खो-खो संघ के सचिव संजय यादव एवं मध्य प्रदेश सिंचाई विभाग के प्रांत अध्यक्ष प्रवीण शर्मा उपस्थित थे। इस दौरान सभी चुने गये पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करायी गयी।

प्रदेश सचिव संजय यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और भारतीय खेल खो-खो को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बसारत खान ने कहा मैं ग्रामीण क्षेत्र की खो-खो प्रतिभाओं कोअंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का भरपूर प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर सक्रिय लोगों को जोड़कर तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर भी क्लब का गठन कर ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्लेटफार्म तैयार करेंगे। आभार आश्वानि मालवीय ने किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!