निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

बनखेड़ी। ग्राम पंचायत बिछुआ में जनपद पंचायत निधि 14 लाख 50 हजार रुपे से पुल का निर्माण एवं 10 लाख रुपए की राशि से सीसी रोड का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर राजीव पचौरी ने कहा कि पूरे जिले में जनपद द्वारा इतनी बड़ी राशि से यह बनखेड़ी विकासखंड में पहला कार्य है। जनपद सदस्य प्रतिनिधि लीलाधर मेहरा ने इसे जनपद सदस्यों का सामंजस्य और सहयोग बताया। उक्त दोनों कार्यों का लोकार्पण जनपद अध्यक्ष उमा छत्रपाल राय, राजीव पचौरी, नीलम पचौरी जनपद, सदस्य गायत्री लीलाधर मेहरा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विनोद रघुवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल, जनपद सदस्य नारायण कुवैती, श्रीमंत पटेल, सचिव शरद ब्यास, सुषमा चौक से सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में लीलाधर मेहरा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!