राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया सांकेतिक चक्काजाम

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया सांकेतिक चक्काजाम

बनखेड़ी। सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि अध्यादेशो के विरोध में एवं दिल्ली किसान महाआंदोलन के समर्थन में संयुक्त मोर्चा के आवाहन पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा चक्का जाम किया गया। किसान नेता जितेंद्र भार्गव ने बताया गया कि हमारे द्वारा किया गया चक्का जाम सांकेतिक था जिसमें विद्यार्थियों, मरीजों एवं एंबुलेंस को नहीं रोका गया। इस दौरान राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमनाथ तिवारी, राजकुमार सिंह जूदेव, ब्लॉक अध्यक्ष विकास स्वामी, जितेंद्र भार्गव, पंकज प्रजापति, वीरेंद्र पटेल, गोविंद पटेल, मेहरबान पटेल, उमाशंकर राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!