सोहागपुर, सिवनी मालवा, बनखेड़ी की सूची जारी, इटारसी, पिपरिया, माखननगर का इंतजार

सोहागपुर, सिवनी मालवा, बनखेड़ी की सूची जारी, इटारसी, पिपरिया, माखननगर का इंतजार

इटारसी/नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के अनुमोदन, जिला प्रभारी राकेश जादौन, एवं जिला चुनाव चयन समिति के सदस्यों की सहमति एवं निर्णयानुसार नगरीय निकाय चुनावों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने नर्मदापुरम जिले बनखेड़ी नगर परिषद, सिवनी मालवा नगर पालिका, सोहागपुर नगर पालिका के पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इटारसी, नर्मदापुरम, माखननगर और पिपरिया अभी इंतजार है।
जारी सूची अनुसार नगर परिषद बनखेड़ी में वार्ड 1 से कमलेश पटेल उर्फ राजू पटेल चिल्लौद, वार्ड 2 से श्रीमती ज्योति पति अविनेश पटेल, वार्ड 3 से सुक्कू अहिरवार, वार्ड 4 ये नवीन नागवंशी, वार्ड 5 से अमित राय दहलवाड़ा, वार्ड 6 से श्रीमती रेखा हेमराज पूर्वी, वार्ड 7 से श्रीमती नीतू दीपक पांडे, वार्ड 8 से श्रीमती नेहा आशुतोष दुबे, वार्ड 9 से हेमराज मुख्त्यार, वार्ड 10 से श्रीमती मंजुषा जैन, वार्ड 11 से श्रीमती दीपा नीरज साहू, वार्ड 12 से श्रीमती अनीषा अनिल शर्मा, वार्ड 13 से हरीश कुमार मालानी, वार्ड 14 से माखन सिंह ठाकुर और वार्ड 15 से श्रीमती कामनाबाई पति संतोष ठाकुर को टिकट मिली है।
सिवनी मालवा नगर पालिका में वार्ड 1 से श्रीमती अखिलेश खेमचंद चौकसे, वार्ड 2 में श्रीमती मालती गौर, वार्ड 3 में रीतेश जैन, वार्ड 4 में विजय उरया, वार्ड 5 में प्रीति पवन शुक्ला, वार्ड 6 कैलाश लौवंशी, वार्ड 7 श्रीमती गीताबाई पति तुलसीराम कुशवाह, वार्ड 8 में शशि केशव शर्मा, वार्ड 9 ईश्वर जमींदार, वार्ड 10 में दुर्गेश उईके, वार्ड 11 में स्वाति शैलेन्द्र गौर, वार्ड 12 में सुरैया बी पति शेख शरीफ, वार्ड 13 में किरण पति शिव राठौर, वार्ड 14 में राजेश बाथव, वार्ड 15 में वीरेन्द्र कुमार मिश्रा का नाम फाइनल हो गया है।
सोहागपुर नगर पालिका में वार्ड 1 से श्रीमती शोभा जगदीश अहिरवार, वार्ड 2 से अभी नाम फाइनल नहीं, वार्ड 3 से श्रीमती अनिता अनिल गहरैया, वार्ड 4 से श्रीमती अमृता राकेश चौरसिया, वार्ड 5 से नीलेश चौरसिया, वार्ड 6 से शबीना बी वसीम खान, वार्ड 7 से गौरव पालीवाल, वार्ड 8 से डालचंद साहू, वार्ड 9 से श्रीमती लता यशवंत पटेल, वार्ड 10 से रविशंकर उईके, वार्ड 11 से अभी नाम फाइनल नहीं, वार्ड 12 से श्रीमती रश्मि विनोद दुबे, वार्ड 13 संजय कुमार मेहरा, वार्ड 14 एवं 15 में अभी नाम पर फैसला होना शेष।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!