अधिवक्ता संघ में एक पद पर कई कई दावेदार, देखिए यह है दावेदारों की सूची

अधिवक्ता संघ में एक पद पर कई कई दावेदार, देखिए यह है दावेदारों की सूची

इटारसी। इटारसी अधिवक्ता संघ के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की आज अंतिम तारीख थी। आज सभी पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नाम निर्देशन पत्र जमा कर अपनी दावेदारी पेश की है।
अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी  चंद्र कुमार पटेल ने बताया कि अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा, पारस जैन, संतोष गुरयानी, बलदेव सोलंकी संजय त्रिपाठी, सत्यनारायण चौधरी और गजेंद्र सिंह राजपूत ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। इसी तरह सचिव पद हेतु पारस जैन, सत्यनारायण चौधरी, संजय गुप्ता, सुमेर सिंह चौहान, संतोष गुरयानी, कोषाध्यक्ष पद हेतु राजेंद्र कुमार मालवीय, संतोष शर्मा, राजकुमार दुबे, राजेश चौरे और संजय महतो, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु विनोद भावसार, अनिल कुमार शुक्ला, आनंद चौकसे, संतोष शर्मा, संजय महतो, राकेश उपाध्याय और राजेश चौरे, सह सचिव पद हेतु अजय कुमार चौधरी, सगीर सिद्दीकी, राकेश उपाध्याय, मनीष चौधरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु राकेश उपाध्याय, रोहित यादव, कृष्ण गोपाल सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य हेतु राजेंद्र सिंह ठाकुर, नेपाल यादव, जयेंद्र कुमार जैन, नेहा चावरे, मनोज कुमार पांडे, भूपेंद्र कुमार साह,  श्रीमती मीरा शुक्ला और गजेंद्र नागे ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया है। लाइब्रेरी पद हेतु एकमात्र नाम निर्देशन पत्र राजेश नामदेव का प्राप्त हुआ है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!