बैठक : भाजपा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा

बैठक : भाजपा की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी द्वारा आजीवन सहयोग समर्पण निधि एवं मंडल एवं बूथ विस्तारक अभियान को लेकर एक समीक्षा बैठक वृंदावन गार्डन, न्यास कॉलोनी में हुई।
भाजपा जिला मीडिया सहप्रभारी राजा तिवारी ने बताया कि बैठक में नर्मदापुरम जिला संगठन प्रभारी राकेश जादौन ने मंडल एवं बूथ विस्तारक अभियान की समीक्षा की। जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल इटारसी में बूथ विस्तारक योजना की सराहना कर बूथ विस्तारक योजना के कार्य पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी एवं आजीवन सहयोग समर्पण निधि से मंडल को स्वावलंबन बनाने हेतु व संगठनात्मक कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने भाजपा नगर मंडल की तारीफ करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पण भाव से निरंतर कर रहा है, आगे भी हम और सभी कार्यकर्ता संगठन में निरंतर इसी रूप से भारतीय जनता पार्टी को बूथ एवं पन्ना स्तर पर मजबूती से कार्य करेंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समर्पण निधि जिला प्रभारी संपत मूंदड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर हर वर्ग के व्यक्तियों से संपर्क कर समर्पण भाव से संगठन में जोड़ें। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नगर मंडल में सभी कार्यकर्ताओं ने मंडल एवं बूथ विस्तार अभियान में पूरा समर्पण भाव से कार्य कर लक्ष्य को पूरा किया।
इस अवसर पर समर्पण निधि के जिला सह प्रभारी संदेश पुरोहित, समर्पण निधि के विधान सभा प्रभारी विश्वनाथ सिंघल, वरिष्ठ नेता पीयूष शर्मा, मुकेश चंद्र मैना, कल्पेश अग्रवाल, शैलेंद्र सोनू दीक्षित, हंस राय, दीपक अग्रवाल, महेंद्र चौकसे, सुनील तिवारी, जय किशोर चौधरी, राजू सिकंदर, अभिषेक तिवारी, पंकज चौरे उपस्थित थे। संचालन नगर महामंत्री राहुल चौरे ने, आभार मोहित सिंह मैना ने माना।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!