विधायक ने उत्तर बंगलिया में पेयजल संकट हल करने दिये निर्देश

विधायक ने उत्तर बंगलिया में पेयजल संकट हल करने दिये निर्देश

इटारसी। उत्तर बंगलिया (North Bangalia) वार्ड 8 में विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा (MLA Dr. Sitasaran Sharma) ने निरीक्षण किया। यहां कुछ दिनों से 2 ट्यूबवेल (Tubewell) खराब हो जाने से पेयजल संकट आ गया था। पूर्व पार्षद एवं भाजपा पुरानी इटारसी मंडल उपाध्यक्ष प्रियंका चौहान ने इस समस्या को विधायक डॉ. शर्मा से अवगत कराया था।विधायक डॉ. शर्मा सोमवार को उत्तर बंगलिया पहुंचे। यहां उन्होंने महिलाओं से चर्चा की और पेयजल समस्या को देखा। उन्होंने यहां पर नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले (Municipality CMO Hemeshwari Patle), उपयंत्री आदित्य पांडे (Deputy Engineer Aditya Pandey) को निर्देश दिए कि यहां पर ट्यूबवेल खनन कराए जाएं और शहर में जहां-जहां भी पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है वहां पर टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाए और अन्य विकल्प तलाशे जाएं।
विधायक डॉ शर्मा ने सीएमओ को कहा कि युद्ध स्तर पर यह कार्य हों। निरीक्षण के दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिलाध्यक्ष जयकिशोर चौधरी, मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, पूर्व पार्षद प्रियंका चौहान, इटारसी मंडल महामंत्री राहुल चौरे, युवा भाजपा नेता गोविंद मेहतो, वार्ड के नागरिक पत्रकार राजकुमार बाबरिया, बसंत चौहान, बाबिल कैथवास, नगरपालिका में जलकार्य प्रभारी रविंंंद्र जोशी, भाजपा बूथ अध्यक्ष सोहन बाबरिया, प्रकाश केवट पहलवान, सुरेश बाबरिया, बिट्टू बोरासी, सुनील पथोरिया, आनंद बोरासी, अजय बोरासी, कमलेश बावरिया सहित अन्य मौजूद थे।

अंदर की रोड होंगी चौड़ी

स्थानीय नागरिकों ने विधायक डॉ शर्मा को अंदर की गलियों के संकरी होने की समस्या बताई। वार्ड के लोगों ने कहा कि अंदर ऑटो, एम्बुलेंस नहीं घुस पाते हैं। इस पर विधायक डॉ शर्मा ने आश्वासन दिया कि वह इस समस्या का भी निराकरण कराएंगे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!