नए साल (New Year 2022) में इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत…
Special benefits for five zodiac signs

नए साल (New Year 2022) में इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत…

तीन माह 15 दिन रहेगा, पांच राशियों को विशेष लाभ मेष, वृष, सिंह, कन्या, वृश्चिक राशि

इटारसी। आज से नए साल की शुरूआत हो चुकी है। इन नए साल की शुरूआत उदय कन्या लग्र चंद्र, वृश्चिक राशि शीतलहर में हो रहा है। पुजारी गुरु पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि नए साल के साथ ही कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन जातकों के साथ कुछ शुभ होने के संकेत नजर आ रहे है। तो आइए जानते है यह कौनसी राशियां है।

5 राशियों की किस्मत चमकेगी…

मेष राशि: मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम रहेंगे। शोध आदि कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन हो सकता है। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयत रहें। वस्त्रों आदि की ओर रूझान बढ़ेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी, संचित धन भी बढ़ेगा लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सूर्य, मंगल और बुध की युति से से इन राशियों की चमक रही है किस्मत, मां लक्ष्मी की बरस रही है विशेष कृपा रहेगी।

वृष राशि: आत्मवश्विास में वृद्धि होगी। कुटुंब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। उच्च शक्षिा एवं शोध आदि कार्यों के लिए विदेश प्रवास की संभावना बन रही है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी संभव है। मन में शांति व प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मवश्विास से लबरेज रहेंगे लेकिन अतिउत्साही होने से बचें। माता व परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ती के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि: संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। माता से धन की प्राप्ती हो सकती है। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि: आत्मवश्विास में वृद्धि होगी। कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। नौकरी व कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। आय में भी वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: भवन सुख का विस्तार होगा। मात-पिता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। मिथुन और तुला राशि को ढय्या शनि, धनु, मकर, कुंभ राशि को साढ़े साति शनि चल रहे हैं। शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा-पाठ करके शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करें। ओमीक्रोन, कोरोना बीमारी से मुक्ति मिले।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!