ओलंपियन विवेक सागर का भोपाल में सम्मान कल

ओलंपियन विवेक सागर का भोपाल में सम्मान कल

इटारसी। भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) के स्टार खिलाड़ी, इटारसी निवासी विवेक सागर को कल 12 अगस्त को मप्र सरकार सम्मानित करेगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) भी मौजूद रहेंगे। भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में संपन्न हुए टोक्यो आलिंपिक में कांस्य पदक जीता है। खिलाड़ियों का देशभर में अलग-अलग स्थानों पर सम्मान किया जा रहा है।
गुरूवार 12 अगस्त को मप्र सरकार विवेक सागर का सम्मान करेगी। इसके बाद विवेक सागर वापस दिल्ली चले जाएंगे। मप्र सरकार भोपाल के मिंटो हाल में विवेक सागर का सम्मान करेगी। बता दें कि इटारसी के निकट शिवनगर चांदौन गांव के निवासी विवेक ने आर्डनेंस फैक्ट्री के मैदान के बाद इटारसी के गांधी मैदान से अपने खेल की शुरूआत की थी। वे जूनियर इंडिया खेल (Junior India Sports) चुके हैं और जूनियर हॉकी टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि विवेक सागर का आज 11 अगस्त को इटारसी में सम्मान समारोह में शामिल होना था। लेकिन उन्होंने जिला हॉकी संघ को एक मैसेज करके बताया कि 12 अगस्त को प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे से मिलना है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी उनकी मुलाकात है। वे यहां सम्मान समारोह के बाद वापस दिल्ली चले जाएंगे, जहां 13 अगस्त को एक कार्यक्रम में शामिल होना है। 14,15,16 अगस्त को प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद 16 को पूरी टीम ओडिसा जा रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी है कि 18 या 19 को वे इटारसी आ सकते हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!