केसला में पंचायतकर्मियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

केसला में पंचायतकर्मियों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

रीतेश राठौर, केसला। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने आज अपनी मांगों को लेकर जनपद पंचायत परिसर (Janpat Panchayat Parishar) में अर्धनग्न प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
उल्लेखनीय है कि पंचायत कर्मियों द्वारा 22 जुलाई से प्रांत व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। संयुक्त मोर्चा जनपद पंचायत केसला के बैनर पर हड़ताल के आठवें दिन जनपद पंचायत परिसर में धरने के दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन किया। धरने में संयुक्त मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष मनीष राजपूत (Block President Manish Rajput), पंचायत सचिव अध्यक्ष मदनलाल यादव (Panchayat Secretary President Madanlal Yadav) के अलावा राजू यादव, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, सुमेर सिंह, जीआरएस कन्हैया परते, राजेश उईके,अखिलेश नायक कंप्यूटर ऑपरेटर जीत चौधरी सचिव नीलेश मेहतो, भूपेंद्र पटेल सहित संयुक्त मोर्चा के सदस्य शामिल थे। संयुक्त मोर्चा जनपद पंचायत केसला के मीडिया प्रभारी मीतेंद्र नागेश ने बताया की संयुक्त मोर्चा में शामिल विभिन्न घटक संगठनों की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है।

सरकार की समस्त योजनाओं को जमीनी स्तर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्रियाविन्त किया जाता है, लेकिन इन कर्मचारियों की भविष्य की चिंता किसी को नहीं है। जब तक हमारी मांगों को लेकर शासन से कोई संतोषप्रद प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तब तक के लिए हड़ताल जारी रहेगी। इसी तारतम्य में आज संयुक्त मोर्चा जनपद केसला द्वारा अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!