Weather Update: तापमान में आयी आंशिक गिरावट

Weather Update: तापमान में आयी आंशिक गिरावट

इटारसी। तापमान (Temperature) में आंशिक गिरावट आयी है। दीपावली (|Dipawali) से चार दिन पूर्व तक मौसम में पारा थोड़ा चढ़ा हुआ था। इसके बाद दीपावली की रात से पारे की चाल में गिरावट देखी गयी।
दीपावली के दूसरे दिन 15 नवंबर को जहां न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं 16 नवंबर, यानी सोमवार को यह करीब 2 डिग्री खिसककर 18.5 पर जा पहुंचा था। आज उच्चतम तापमान (Highest temperature) 33 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम मुख्यत: साफ था। मंगलवार को भी उच्चतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है, अलबत्ता न्यूनतम तापमा में बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है और यह करीब 20 डिग्री के आसपास जाने की संभावना है। शुक्रवार से उच्चतम तापमान में करीब दो डिग्री की और न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। रविवार के बाद से मौसम में तेजी से ठंडक महसूस की जा सकती है। इस दौराना तापमान उच्चतम 29 और न्यूनतम 17 डिग्री तक गिरने की संभावना है। बुधवार से आंशिक रूप से बादल छाए होने की संभावना भी जतायी जा रही है।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!