होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाने पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाने पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

इटारसी। होली पर्व पर शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस ने आज शाम शहर में फ्लैग मार्च किया। पुलिस थाने से फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।
सायरन बजाते हुए पुलिस की गाडिय़ां बाजार के सभी प्रमुख मार्गों के साथ ही विभिन्न मोहल्लों में भी पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से शांति पूर्वक होली मनाने का अनुरोध किया और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!