प्रीति दुबे बनी महिला सर्व ब्राह्मण समाज संगठन अध्यक्ष

प्रीति दुबे बनी महिला सर्व ब्राह्मण समाज संगठन अध्यक्ष

इटारसी। सर्व ब्राह्मण समाज महिला संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में संगठन संरक्षक एवं सभी पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

संगठन की संरक्षकद्वय कल्पना शर्मा (Kalpana Sharma), उषा शुक्ला (Usha Shukla), माधवी मिश्रा (Madhavi Mishra), नीति पांडेय (Neeti Pandey), किरण तिवारी (Kiran Tiwari), प्रतिभा दुबे (Pratibha Dubey), साधना दुबे (Sadhna Dubey), वंदना ओझा (Vandana Ojha), नीरू मिश्रा (Neeru Mishra) की सहमति से प्रीति अभय दुबे (Preeti Abhay Dubey) को नगर महिला संगठन का अध्यक्ष बनाया गया। सर्व ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा (Jitendra Ojha) की मौजूदगी में सभी पदाधिकारियों ने दुबे का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। समाज ने आशा जताते हुए कहा कि दुबे के नेतृत्व में विप्र महिला इकाई सामाजिक उत्थान, एकता और सांस्कृतिक गतिविधियों में बेहतर सहयोग प्रदान करेगा।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!