हॉकी प्रतियोगिता में आय-व्यय का लेखा जोखा पेश किया

हॉकी प्रतियोगिता में आय-व्यय का लेखा जोखा पेश किया

इटारसी। हॉकी होशंगाबाद (डीएचए) (DHA) की एक बैठक आज शनिवार को दोपहर में फ्रेन्ड्स स्कूल कार्यालय मीटिंग हाल में हुई। बैठक में डीएचए द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर्जिला हॉकी प्रतियोगिता (State level inter district hockey tournament) और अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता (All India hockey tournament)में आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी ने संगठन के सक्रिय सदस्यों और पदाधिकारियों के समक्ष लेखा-जोखा पेश किया।
बैठक में डीएचए के वरिष्ठ सदस्य एवं मार्गदर्शक एससी लाल, अध्यक्ष प्रशांत जैन, सचिव कन्हैया गुरयानी, कार्यकारी अध्यक्ष जयराज सिंह भानू, हॉकी मप्र के सहसचिव दीपक जेम्स, अरुण राबर्ट, गिडियन अल्फ्रेड, साजिद मलिक, आरिफ खान, अजय अल्बर्ट जोसफ, नितिन राज, हिमांशु बाबू अग्रवाल, शेख अमजद, सादिक कुरैशी, आशीष शर्मा, मयंक जेम्स, निशांत अगस्टीन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!