शर्मा गुट को मिली मान्यता, भटनागर गुट को निराशा
शर्मा गुट और भटनागर गुट

शर्मा गुट को मिली मान्यता, भटनागर गुट को निराशा

इटारसी/जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ (West Central Railway Mazdoor Sangh) में चल रही वर्चस्व की लड़ाई में अशोक शर्मा का गुट पहली लड़ाई जीत गया है जबकि भटनागर गुट को निराशा हाथ लगी है। महाप्रबंधक कार्यालय कार्मिक विभाग (General Manager Office Personnel Department) से जारी पत्र में समस्त विभागाध्यक्ष मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जबलपुर, भोपाल और कोटा को संबोधित में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मुख्यालय पदाधिकारियों की नयी सूची की जानकारी दी गई है।
पत्र में कहा है कि वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ महासचिव ने संदर्भित पत्र के द्वारा संघ की मुख्यालय पदाधिकारियों की संशोधित सूची परिपत्रित करने का अनुरोध किया है, इस सूची को रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन ने अनुमोदित किया है।
नयी सूची के अनुसार संघ के अध्यक्ष पद पर सीएम उपाध्याय, महासचिव अशोक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष के दो पद हैं जो रिक्त हैं। उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र बहादुर सिंह, जीपी यादव, एनएस शुक्ला, राजेश पांडेय, अंशु भटनागर, सविता त्रिपाठी, अमृता कौर, अनिता गोचर, संयुक्त महासचिव सतीश कुमार और एक संयुक्त महासचिव का एक पद रिक्त रखा है।
मुख्यालय सचिव में मनोज अग्रवाल, आरके यादव, अब्दुल खालिक, डीपी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी, सहायक महासचिव एसके सिन्हा और संगठन सचिव बीएल मिश्रा हैं।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!