खेड़ा स्टेडियम में जल्द शुरू होंगी खेल गतिविधियां

खेड़ा स्टेडियम में जल्द शुरू होंगी खेल गतिविधियां

संचालक पंकज जैन ने किया निरीक्षण

.इटारसी। संचालक खेल एवं युवा कल्याण (Director Sports and Youth Welfare) ने आज यहां खेड़ा पर श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया खेल प्रशाल (Srimanta Vijayaraje Scindia Sports Training) का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आकर स्टेडियम की दुर्दशा देखकर स्थानीय खेल अधिकारी को जल्द से जल्द सुधार के निर्देश दिये।
आज सुबह संचालक खेल एवं युवा कल्याण पंकज जैन (Pankaj Jain) इटारसी पहुंचे। यहां उन्होंने जिला खेल अधिकारी उमा पटेल (District Sports Officer Uma Patel) के साथ स्टेडियम का निरीक्षण किया। मैदान में बड़ी मात्रा में घास देखकर जल्द से जल्द इसकी सफाई के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर तक हर हाल में इसका उचित रख रखाव करके आउटडोर खेल (Outdoor sports) शुरु किये जाएं। इंडोर गेम के लिए भी उन्होंने निर्देश दिये हैं कि गाइड लाइन के मुताबिक इन खेलों को भी प्रारंभ किया जाए। इस दौरान हॉकी फीडर सेंटर (Hockey Feeder Center) से कोच कन्हैया गुरयानी भी मौजूद थे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!