खेल प्रकोष्ठ ने दी उड़नसिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि

खेल प्रकोष्ठ ने दी उड़नसिख मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि

इटारसी। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ ने उड़नसिख मिल्खा सिंह (UdanSikh Milkha Singh) के निधन पर उनको अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। संगठन के नगराध्यक्ष रामशंकर सोनकर एवं सभी पदाधिकारियों ने मिल्खा सिंह को 2 मिनट का मौन रखकर और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सोनकर ने कहा कि विश्व भर में भारत का तिरंगा फहराने वाले फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह (Flying Sikh Milkha Singh) का निधन एक अपूरणीय क्षति है। वह करोड़ों देशवासियों के ह्रदय में बसते हैं। युवा खिलाडिय़ों के लिये उनका जीवन प्रेरणास्रोत है। उनका जाना खेल जगत की बहुत बड़ी क्षति है। इस मौके पर कांग्रेस आईटी सेल प्रमुख राहुल दुबे, नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश (लाला) खेल प्रकोष्ठ, श्याम गौर नगर उपाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, जय जुनानिया नगर प्रवक्ता खेल प्रकोष्ठ, दुर्गेश आदि ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!