रविवार से गांधी मैदान पर होंगे हॉकी के मुकाबले

रविवार से गांधी मैदान पर होंगे हॉकी के मुकाबले

राज्य स्तरीय अंतर जिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज सुबह 9 बजे से होगा

इटारसी। हॉकी होशंगाबाद (Hockey Hoshangabad) के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंतरजिला हॉकी प्रतियोगिता (State level inter-district hockey tournament) के मुकाबले रविवार 14 फरवरी से गांधी मैदान पर शुरु हो जाएंगे। आयोजन समिति ने आज प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मैदान पर हॉकी होशंगाबाद की पूरी टीम ने आज पूरे दिन तैयारियों को पूर्ण कराया। रविवार को सुबह से मुकाबले होंगे और उद्घाटन समारोह दोपहर में 1 बजे होगा।
हॉकी होशंगाबाद के अध्यक्ष प्रशांत जैन (President Prashant Jain) ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व सुबह 8 बजे गांधी मैदान से टीमों के खिलाडिय़ों का मार्च पास्ट होगा। टीमों के खिलाड़ी सुबह गांधी मैदान से निकलेंगे और विश्राम गृह के सामने से महात्मा गांधी मार्ग होकर जयस्तंभ चौक पहुंचेंगे। यहां से नीमवाड़ा, सराफा बाजार होकर वापसी में तुलसी चौक, पुराना फल बाजार होकर गांधी मैदान पहुंचेंगे। सुबह 9 बजे पहला मैच होगा।
रविवार को पहला मैच हरदा और कटनी के बीच खेला जाएगा जो सुबह 9 बजे से होगा। इसके बाद खरगोन-रतलाम, बालाघाट खंडवा, सतना-रायसेन, उज्जैन-अनूपपुर और ग्वालियर तथा बड़वानी के बीच मुकाबले होंगे। अध्यक्ष जैन ने हॉकी प्रेमियों से शहर की शान हॉकी प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने गांधी मैदान पर सभी को आमंत्रित किया है।

दोपहर में उद्घाटन समारोह
प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन समारोह दोपहर 1 बजे होगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मदन सिंह रघुवंशी (Subdivisional Officer Revenue Madan Singh Raghuvanshi) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले (Chief Municipal Officer Hemeshwari Patale) विशिष्ट अतिथि रहेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता हॉकी होशंगाबाद के कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी (Executive Chairman Shirish Kothari) करेंगे।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!