कालेज प्रोफेसर (College professor)की कार का कांच फोड़ा
इटारसी। प्रियदर्शिनी नगर (Priyadarshini Nagar)में मुख्य मार्ग पर स्थित एमजीएम कालेज (MGM College)के एक प्रोफेसर की कार (car)का कांच अज्ञात शरारती तत्वों ने ईंट मारकर फोड़ दिया। कार के भीतर ईंट मिली है। घटना में कार को भी क्षति पहुंची है।
न्यास कालोनी (Nyas Colony)प्रियदर्शिनी नगर में मुख्य मार्ग पर रहने वाले प्रोफेसर बडोले (Professor Badole)की कार का शीशा अज्ञात शरारती तत्वों ने ईंटा मारकर फोड़ दिया। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात की बतायी जा रही है। अभी कुछ दिनों पूर्व ही न्यास में घर के सामने से कार चोरी की भी घटना हो चुकी है। माना जा रहा है कि न्यास में कुछ बाहरी तत्वों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है, जिससे यहां अपराध की भी बढ़ोतरी हो रही है।