भोपाल अधिवेशन में भाकिसं ने की यह मांग

भोपाल अधिवेशन में भाकिसं ने की यह मांग

इटारसी। भारतीय किसान संघ (Indian Farmers Association) के भोपाल (Bhopal) में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले से भी अनेक किसान शामिल होने पहुंचे थे। तीन दिन के सत्र में संगठन की रीति नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।अधिवेशन से लौटकर किसानों ने बताया कि उद्घाटन सत्र में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 पंचमानंद महाराज (Mahamandaleshwar Sri Sri 1008 Panchmanand Maharaj), भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी (Dinesh Kulkarni), राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.बसबेगौड़ा (M. Basbegouda) उपस्थित रहे। महामंडलेश्वर ने कहा कि किसान को प्राथमिकता से गौ सेवा करनी चाहिए क्योंकि पंचामृत देने वाली एकमात्र गौ माता है। संगठन ने लाल परेड ग्राउंड (Lal Parade Ground) से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का स्वागत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सहकार भारती किसान मोर्चा समेत अन्य संगठनों ने किया। सभा में भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र (Mohini Mohan Mishra) ने कहा कि सरकार लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य किसानों को प्रदान करे, जिसके लिए भारतीय किसान संघ आने वाले दिनों में आंदोलन करेगा।

नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा

भारतीय किसान संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नवीन घोषणा का निर्वाचन किया गया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बद्रीनारायण (Badrinarayan) निर्वाचित हुए। नर्मदापुरम् जिले के सिवनीमालवा निवासी रामभरोस बासोतिया (Rambharos Basotia) कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए। संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी।

मुख्यमंत्री ने भी की शिरकत

भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भी शिरकत की तथा भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। नर्मदापुरम् (Narmadapuram) से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन व्यास, प्रांत मंत्री हेमराज पटैल, संभाग अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पाटिल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सूरजबली जाट, संभाग सदस्य ब्रजेश राजपूत, ओमप्रकाश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटैल, जिला मंत्री उदय पांडेय, सहमंत्री रजत दुबे, जिला उपाध्यक्ष लखनलाल चौधरी, युवा वाहिनी संयोजक देवराज पटैल, ललित चौहान, नरेंद्र राजपूत, राजकुमार बसया, सुभाष साध, गोपाल पटैल, नरेंद्र गौर, जीतेन्द्र पटैल, ऋषभ भारद्वाज उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!