वृक्ष मित्र संस्था ने किया पौधारोपण

वृक्ष मित्र संस्था ने किया पौधारोपण

सालीचैका। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (Former President Dr. APJ Abdul Kalam) की जयंती पर खैरूआ सालीचैका विद्यालय में वृक्ष मित्र संस्था (Tree friend organization) के संचालक शिक्षक योगेंद्र सिंह एवं वृक्ष मित्र संस्था के सदस्यों द्वारा पौधारोपण किया। वृक्ष मित्र संस्था विगत 2 वर्षों से नगर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य शिक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण एवं उनके देखरेख का कार्य कर रही है। शिक्षक योगेंद्र सिंह खैरुआ विद्यालय में ही प्रधानाध्यापक है। खेरुआ विद्यालय देखा जाए तो एक प्रकृति की मनोरम दृश्य देखा जा सकता है। योगेंद्र सिंह द्वारा विद्यालय को एक अलग ही रूप दिया गया है। गुरुवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर वृक्ष मित्र संस्था द्वारा पौधरोपण का कार्य किया गया। जिसमें वृक्ष में संस्था के सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!