गांधीजी के आदर्शों का अनुकरण ही सच्ची श्रद्धांजलि: पांडे

गांधीजी के आदर्शों का अनुकरण ही सच्ची श्रद्धांजलि: पांडे

इटारसी। आज देश जिस संक्रमण काल से गुजर रहा है, इस दौर में गांधी जी के आदर्शों का अनुकरण हो, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह उद्गार होम साइंस कॉलेज होशंगाबाद के पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र पांडे (Former Principal Dr. Gyanendra Pandey) ने गोठी धर्मशाला मेें गांंधी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन के सिद्धांत से ही देश को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। पूर्व प्राचार्य एमजीएम कालेज इटारसी डॉ. कश्मीर सिंह उप्पल (Dr. Kashmir Singh Uppal) ने कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्रपिता बापू के विचारोंं को जानना ओर उसे आत्मसात करना राष्ट्र की आवश्यकता है। इसके पूर्व गांधी प्रवास स्मृति कक्ष में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नागरिक मंच एवं गांधी विचार मंच के सदस्यों एनपी चिमानिया, एके शुक्ला, अशोक सक्सेना, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक जैन, समिति के संयोजक सुधीर गोठी, पत्रकार जम्मू सिंह उप्पल, दिनेश थापक, चन्द्र प्रभा ठाकुर, राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष सुनील बाजपेई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, विनोद शर्मा, राहुल दुबे, जय प्रकाश अग्रवाल, ब्रजमोहन सोलंकी, राजेश दुबे, सौरभ दुबे आदि ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभा का संचालन वरिष्ठ नागरिक मंच के सचिव राजकुमार दुबे ने एवं आभार सुधीर गोठी ने व्यक्त किया। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि व्यक्त की।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!