वसुंधरा पर्यावरण एवं सार्वजनिक कल्याण समिति ने किया सम्मान

वसुंधरा पर्यावरण एवं सार्वजनिक कल्याण समिति ने किया सम्मान

इटारसी। सामाजिक संस्था वसुंधरा पर्यावरण एवं सार्वजनिक कल्याण समिति (Vasundhara Environment and Public Welfare Committee) ने महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया।

वार्ड 22 भगत सिंह नगर (Bhagat Singh Nagar) में आयोजित कार्यक्रम में समिति के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे (Yogesh Ghagre) उपस्थित थे। अध्यक्षता सुपरवायजर सीमा मेहरा (Seema Mehra) ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि समिति की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला (Smt. Urmila), पूर्व पार्षद श्रीमती मंजू कमल आर्य (Smt. Manju Kamal Arya) एवं महेश आर्य (Mahesh Arya) उपस्थित रहे। संबोधित करते हुए श्री घाघरे ने कहा कि महिलाएं विश्व में पुरुषा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। आज महिला हर क्षेत्र में अपना नाम बुलंद कर रही हैं। उन्होंने कल्पना चावला और इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।
पूर्व पार्षद महेश आर्य ने आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर आप लोगों को सम्मानित करते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है। आपने महिला एवं बाल विकास, स्वच्छता, शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!