महंगाई के खिलाफ ऐसे जताया महिला कांग्रेस ने विरोध
Women Congress protested against inflation in this way.

महंगाई के खिलाफ ऐसे जताया महिला कांग्रेस ने विरोध

इटारसी। लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ पिछले दिनों कांग्रेस ने अनूठा प्रदर्शन किया था जिसमे गैस चूल्हे पर लकड़ी जलाकर खाना पकाने का स्वान रचा था तो वहीं बैलगाड़ी पर यात्रा करके पेट्रोल और डीजल की भर्ती की माधो के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आज बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस (Women Congress)ने जयस्तंभ चौक (
Jaystambh Chowk, Itarsi) पर चूल्हा जलाकर रोटियां बनाई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के दाम और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है। पिछले दिनों नगर कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के खिलाफ आंदोलन किया था, तो आज महिला कांग्रेस ने जयस्तंभ चौक पर महंगाई के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है। महिला कांग्रेस की सदस्यों ने जय स्तंभ चौक पर चूल्हा जलाकर रोटियां बनाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का विरोध जताया।
विरोध प्रदर्शन में रवि जैसवाल, पंकज राठौर, अवध पांडे, मुन्ना सिद्दीकी, मोहन झालिया, अतुल तिवारी, संतोष गुरमानी, नंदकिशोर, मुकेश गांधी, मयूर जायसवाल, गोल्डी बैंस, सूर्यकांत त्रिपाठी, सोनू बकोरिया, अनूप, राम शंकर सोनकर, जय जुमानिया, मयंक चौरे, राहुल दुबे, हीरा बकुर, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, नर्मदा रैकवार, अनिल सोनकिया, बबलू बस्तवार, माधवी मिश्रा, सीमा भदौरिया, कमला राठौर, मालती शर्मा, नीलम गांधी, रजनी राठौर, संध्या बस्तवार, शशी, आशा सोनी, कला रैकवार, निखत, आमना, कुसुम, निशा, चित्रा मेहरा, अंजना, गीता, शिवांगी, हर्षिता उपस्थित रहे।

 

बड़ी संख्या में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं।

 

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!