स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया, कैसे बढ़ते हैं आगे

स्वसहायता समूह की महिलाओं ने बताया, कैसे बढ़ते हैं आगे

इटारसी/केसला। आदिवासी विकास खंड केसला (Kesla) के सहेली (Saheli) के पास बने खेल के मैदान में रिलायंस फाउंडेशन इटारसी (Reliance Foundation Itarsi) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अपने समूह की गतिविधियों की जानकारी दी।इस कार्यक्रम में 25 गांव से लगभग 200 महिलाएं सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर जनपद पंचायत केसला सीईओ सुश्री वंदना कैथल (CEO Ms. Vandana Kaithal), आजीविका मिशन ब्लॉक प्रबंधक केसला धर्मेंद्र गुप्ता (Dharmendra Gupta), भामिनी (Bhamini), कृषि विभाग केसला से राजेंद्र ठाकुर (Rajendra Thakur), महिला एवं बाल विकास विभाग केसला योगेश घागरे (Yogesh Ghagre), रिलायंस फाउंडेशन इटारसी गणेश वर्मा (Ganesh Verma), मुकेश सेंगर (Mukesh Sengar) उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सभी ने अपने अपने अनुभव को सबके सामने रखे।
समूह की महिलाओं ने कड़कनाथ मशरूम, सब्जी, अचार आदि की गतिविधियों के बारे में बताया कि हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं। इसके बाद शासकीय अधिकारियों ने महिलाओं को प्रोत्साहित किया ताकि आने वाले समय में केसला ब्लाक इसी तरह उपलब्धियां हासिल करते रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिता में महिलाओं ने दौड़, कुर्सी दौड़, मटकी फोड़ खेल में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेल प्रतियोगिता के विजेता एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं को महिला दिवस पर सम्मानित किया गया।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!